गुढ़ा कॉलेज में तिरंगा उत्सव और पौधारोपण

संजय सोनी
झुंझुनूं (नवयत्न)। सेठ श्री केदारनाथ मोदी राजकीय महाविद्यालय, गुढ़ा में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में ‘हरियालो राजस्थान’ एवं ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा रैली आयोजित की गई। एनएसएस प्रभारी नवीन कुमार एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. बंशीलाल के मार्गदर्शन में महाविद्यालय परिसर में नीम, करंज, अशोक, आम और जामुन सहित छायादार एवं औषधीय प्रजातियों के 60 से अधिक पौधे लगाए गए। इस दौरान नवीन कुमार ने कहा कि पेड़ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ हमें प्रकृति से भावनात्मक रूप से भी जोड़ते हैं। इसके बाद आयोजित तिरंगा रैली में स्वयंसेवकों ने राष्ट्रध्वज के सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ का संदेश दिया। प्राचार्य डॉ. अनीता झाझडिय़ा ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता, गौरव और स्वतंत्रता का प्रतीक है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से अपने घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में डॉ. सरोज नैनीवाल, डॉ. जितेंद्र डी. सोनी, डॉ. सुशील कुमार शर्मा, डॉ. कुलदीप ढाका, डॉ. नरेश कुमार एवं डॉ. सुमन सैनी सहित महाविद्यालय के अधिकारी, कर्मचारी और स्वयंसेवक मौजूद रहे।

You might also like