नंदीशाला में गौसेवा, गौवंश को खिलाया चारा व हरी सब्जियां

संजय सोनी
झुंझुनूं (नवयत्न)। लायंस क्लब झुंझुनूं जीवन की ओर से बगड़ रोड स्थित नंदीशाला में गौसेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गौवंश को चारा एवं हरी सब्जियां खिलाकर सेवा की गई। कार्यक्रम की संयोजक एवं प्रायोजक लायन डॉ. संगीता मूंड ने बताया कि क्लब की ओर से निरंतर सेवा गतिविधियों के माध्यम से समाजसेवा के साथ गौसेवा को भी प्राथमिकता दी जा रही है। कार्यक्रम में लायन रणवीर सिंह गोदारा, लायन महेंद्र चौधरी एवं लायन रामकुमार झाझडिय़ा सहित क्लब के सदस्य मौजूद रहे। क्लब अध्यक्ष एमजेएफ लायन डॉ. मुकेश एस. मूंड ने कार्यक्रम की संयोजक एवं प्रायोजक डॉ. संगीता मूंड सहित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
14 को तिरंगा रैली, 15 अगस्त को पौधारोपण
क्लब अध्यक्ष ने बताया कि आगामी सेवा गतिविधियों के तहत 14 अगस्त को शहीद पार्क से कर्नल जेपी जानू स्कूल तक ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत तिरंगा रैली निकाली जाएगी। वहीं 15 अगस्त को झुझार सिंह सर्किल पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम के संयोजक एवं प्रायोजक लायन ओमप्रकाश मूंड होंगे। उन्होंने बताया कि लायंस क्लब झुंझुनूं जीवन की ओर से भविष्य में भी विभिन्न सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों का आयोजन निरंतर किया जाएगा।

You might also like