गणेश महोत्सव की तैयारियों को लेकर साधारण सभा की बैठक आयोजित

निसं
मंडावा (नवयत्न)। गणेश सेवा समिति की साधारण सभा की बैठक बुधवार को गणेश मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक में गणेश महोत्सव के आयोजन को भव्य एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न करवाने को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। वहीं आयोजन को बेहतर बनाने के लिए उपस्थित लोगों से सुझाव भी लिए गए। बैठक में फैसला लिया गया कि 14 सितंबर को सुबह 11 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा माता के मंदिर से रवाना होकर हाईलैंड मार्ग, मैथलिया टंकी, मुख्य बाजार, फतेहपुर स्टैंड एवं फतेहपुर मार्ग होते हुए वापस मंदिर प्रांगण पहुंचेगी। यात्रा में कनिका सैन एंड पार्टी द्वारा नृत्य-नाटिका, डीजे तथा कलश लेकर मंगल गीत गाती महिलाएं शामिल होंगी। इसी दिन गणेश प्रतिमा की स्थापना एवं पूजा-पाठ का आयोजन होगा। प्रतिदिन पूजा के बाद आरती की जाएगी। रात 8 बजे से संतश्री काठावा नाथ जी महाराज के श्रीमुख से भजन संध्या आयोजित होगी। 15 सितंबर को शिक्षण संस्थाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का क्वालीफाई राउंड, 16 सितंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम का सेमीफाइनल राउंड तथा 17 सितंबर को मंजु सपेरा एंड पार्टी जयपुर की प्रस्तुतियां भी होंगी। बैठक में आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यवस्थाओं एवं कार्यक्रमों को लेकर विभिन्न सुझावों पर चर्चा की गई।

You might also like