गजराज के प्रदेश प्रवक्ता बनने पर जयपुर से पालोता तक 14 जगह हुआ स्वागत अभिनंदन

अशोक राईका
झुंझुनूं (नवयत्न)  ।  भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किए गए सतीश गजराज का गुरुवार को जगह-जगह स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जयपुर से पालोता तक करीब 14 स्थानों पर कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने उनका स्वागत किया। जगह-जगह फूल-मालाओं से अभिनंदन किया गया। शाम 5 बजे बुहाना नगरपालिका परिसर में आयोजित समारोह में समर्थकों और ग्रामीणों ने जेसीबी से पुष्प वर्षा कर सतीश गजराज का स्वागत किया। इस दौरान उन्हें 51 किलो की विशाल माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। समारोह में युवाओं और ग्रामीणों की बड़ी संख्या मौजूद रही। इससे पहले जयपुर से बुहाना तक रास्ते में कई स्थानों पर सतीश गजराज का जोरदार स्वागत किया गया। जयपुर, रींगस, सीकर बायपास, सीकर-पिपराली चौराहा के पास, नवलगढ़ बॉर्डर, भाजपा कार्यालय नवलगढ़, झुंझुनूं, मठ चौराहा, बगड़ तिराहा, ओजटू बायपास, चिड़ावा बायपास, सूरजगढ़ घरडू चौराहा, बुहाना तहसील के सामने और पालोता जन सेवा केंद्र सहित करीब 14 जगह नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम हुए। स्वागत समारोह में किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रतन सिंह तंवर, भरत बोहरा, ओमप्रकाश खांदवा, सतवीर डुमोली, जसवंत पचेरी, वीरेंद्र कलाखरी, मोनू कुहाड़वास, विजय जांगिड़, आशीष राव, संदीप सोहली, सतपाल सिंह, सन्नी कुहाड़वास, शब्द पांथरोली, विकास कुमार, अमित यादव, अंकित यादव, संदीप यादव, सुरेंद्र यादव, नरेश कुमार, विजय सिहोडिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, युवा और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
यह सम्मान भाजपा और किसानों का है
सतीश गजराज ने स्वागत और सम्मान के लिए सभी का आभार जताते हुए कहा कि यह सम्मान व्यक्तिगत नहीं, बल्कि भाजपा और किसानों का सम्मान है। उन्होंने कहा कि प्रदेश प्रवक्ता के रूप में किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाएंगे। किसानों की आवाज को प्रदेश स्तर तक पहुंचाने के साथ पार्टी के सिद्धांतों के अनुरूप पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से निरंतर काम करेंगे।

You might also like