शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर निकाली तिरंगा रैली, गूंजे जय हिंद के नारे
मधु दहिया
बुहाना (नवयत्न)। बुहाना पंचायत समिति में गुरुवार सुबह तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा रैली निकाली। रैली में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रभक्ति के गीत गाए और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। रैली के दौरान देशभक्ति का माहौल बना रहा और जय हिंद के नारों से क्षेत्र गूंज उठा। तिरंगा रैली शहीद रोहिताश सिंह शेखावत की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के बाद संपन्न हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए देश की एकता और अखंडता के प्रति प्रतिबद्धता जताई।
इस अवसर पर उप प्रधान राजपाल सिंह, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रतन सिंह तंवर, तिरंगा यात्रा विधानसभा संयोजक राजपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष बुहाना राजेश रांगेय, मंडल महामंत्री भरत बोहरा, अनिल नाडिया, महेंद्र सिंह, शेरसिंह, रामनिवास नाडिया, डॉ. राजेंद्र सैन, कृष्ण सिंह, बंशीधर, धूडाराम, राजू ढाणीवाला, मलखान, नरेश, संजय शर्मा, शिवकुमार अग्रवाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।