ऑपरेशन करवा कर लौटे 12 नेत्र रोगियों का किया सम्मान
महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । लायंस क्लब श्रीमाधोपुर द्वारा राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीमाधोपुर में आयोजित 62वें आंखों में मोतियाबिंद एवं लैंश प्रत्यारोपण शिविर मे चयनित 12 मरीजों के ऑपरेशन के बाद जयपुर से वापस लौटने पर गुरुवार को लायंस क्लब ने उनका हालचाल जाना और स्वागत में सभी को शॉल ओढ़ा कर उनका स्वागत किया । इस कार्य के लिए विशेष सहयोग ऊंझा, गुजरात निवासी दुर्गा प्रसाद गोयल का रहा। इस मौके पर क्लब के सीताराम सैनी, सागरमल हलवाई, ललित कुमार सैनी और श्रीराम कुमावत आदि उपस्थित रहे।