यूडीएच मंत्री ने किया सर्व समाज विवाह सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन
महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । भारणी आदर्श एजुकेशन संस्थान एनजीओ द्वारा आगामी 11 फरवरी 2027 बसंत पंचमी को आयोजित होने वाले प्रस्तावित 51 जोड़ों के सामूहिक विवाह के पोस्टर का विमोचन स्थानीय विधायक एवं स्वायत शासन एवं नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने किया । ब्रह्मचारी आश्रम ब्रह्मचारी मोड श्रीमाधोपुर में आयोजित होने वाले सर्व समाज के सामूहिक विवाह को लेकर के मंत्री ने कहा की यह अनावश्यक दहेज और बढते जीमन की रोकथाम के लिए ऐसे समारोह आवश्यक हैं। साथ ही कोई गरीब माता-पिता भी अपने बेटे -बेटी का विवाह ऐसे समारोह में कर सकते हैं। मंत्री झाबर सिंह ने यह भी कहा कि इस विवाह समारोह में जो भी वर -वधु अपने नव दांपत्य जीवन की शुरुआत करेंगे उनके सुखद वैवाहिक जीवन की अग्रिम शुभकामना प्रकट करता हूं। यह जानकारी देते हुए आयोजन समिति के सदस्य बलदेव सैनी ने बताया कि इस अवसर पर उपाध्यक्ष राकेश सैनी, सदस्य विक्रम पापटवान,ओमप्रकाश बिजारणिया, के के यादव, राहुल यादव, कानाराम यादव सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।