हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली
कृष्ण कुमार गांधी
सूरजगढ़ (नवयत्न)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत रविवार को भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में ग्राम पंचायत आसलवास में सामुदायिक भवन से रणवीरपुरा शहीद शोभाचंद स्मारक स्थल तक तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। प्रदेश महिला मोर्चा प्रभारी संतोष अहलावत, पूर्व विधायक सुभाष पूनियां, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र भाटिया, निवर्तमान प्रधान बलवान सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय व वंदे मातरम के नारे लगाए। इस मौके पर मुकेश शर्मा, अमित बिजारणियां, पूर्व सरपंच वीर सिंह खरडिया, रणवीर नाड़ा, रतन सिंह आसलवास, सुबे सिंह, दलीप खेदड़ सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसी दौरान पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 8वीं पूण्यतिथि मनाई गई। स्व. वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।