विधायक बुडानिया के नेतृत्व में किया डोटासरा व जुली का स्वागत

निसं
तारानगर (नवयत्न)। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा व नेता प्रतिपक्ष टीकूराम जुली के तारानगर विधानसभा क्षेत्र में पधारने पर तारानगर विधायक नरेन्द्र बुड़ानिया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एनएच 52 पर स्थित रतनपूरा गाँव के पास शॉल, साफा व माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी, गोविन्द डोटासरा, अशोक गहलोत जिंदाबाद के जमकर नारे लगाये। डोटासरा ने कहा आगामी नगरपालिका व पंचायती राज चुनावों में सभी ने एकजुट होकर मेहनत करनी है। डोटासरा ने भालेरी पंचायत समिति पर जोर देते हुए कहा कि भालेरी पंचायत समिति कांग्रेस की जरूर बनानी है। इस मौके पर सुजानगढ़ विधायक जिलाध्यक्ष मनोज मेघवाल, फतेहपुर विधायक हाकम अली, रतनगगढ़ विधायक पूसाराम गोदारा, विधानसभा प्रभारी रामनिवास बिड़ोदी, विमला कालवा, ब्लॉक अध्यक्ष मदन पांडिया, वेदप्रकाश सहारण, उमाशंकर शर्मा, हरिसिंह बेनीवाल, मानसिंह सैनी, कुंदन सैनी, शीशराम पूनियाँ, हर्ष लाम्बा, सुरेन्द्र सहारण, कृष्ण सहारण, प्रताप मेघवाल, जासम खोखर सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You might also like