स्वतंत्रता दिवस पर महिला योग कक्षा में ध्वजारोहण
सुरेन्द्र शर्मा
झुंझुनू (नवयत्न)। विश्वकर्मा मंदिर स्थित महिला योग कक्षा में स्वतंत्रता दिवस उत्साह एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया। नियमित योगाभ्यास के बाद योग शिक्षिका डॉ पूनम सिंघल ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद उपस्थित योग साधिकाओं ने राष्ट्रगान के साथ देश की स्वतंत्रता, राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पवन सिंघल, नितेश कुमार, अजीत शर्मा, टीना जगनानी, गायत्री शर्मा, खुशी वर्मा, ईशा, सुरुचि, पवन सिंह, दिव्या, कविता, दीपाली, संध्या शर्मा एवं किरण ढेढ़िया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरित किया गया।