लोकेश चुग बने एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव
चूरू,(पीयूष शर्मा)17 मई। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई की ओर से छात्रहितों को लेकर लंबे अर्से से संघर्षरत युवा लोकेश चुग को संगठन का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया गया है।
लोकेश चुग को मीडिया, युवा संसद व वेबसाइट प्रभारी की जिम्मेदारी भी दी गई है। चुग के मनोनयन को लेकर राजस्थान एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने सद्दाम हुसैन के नेतृत्व में हर्ष जताया। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कांग्रेस संगठन राष्ट्रीय महामंत्री केसी वेनुगोपाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुदंन व राष्ट्रीय प्रभारी रूचि गुप्ता का आभार जताया।