अग्रवाल समाज में मनाया स्वतंत्रता दिवस, मरीजों को फल और मिठाइयां वितरित

महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न)। अग्रवाल समाज श्रीमाधोपुर द्वारा 80 वा स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम अग्रवाल समाज भवन श्रीमाधोपुर में अग्रवाल समाज समिति अध्यक्ष बाबूलाल चौधरी, उपाध्यक्ष हरिओम गोकुलका एवं नव युवक मंडल संरक्षक योगेश कुमार चौधरी, अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष आशीष चौधरी, जयंती महिला मंडल सदस्य, पूजा चौधरी, खुशबू अग्रवाल, ललिता थोईवाला द्वारा झंडा रोहण किया गया उसके पश्चात श्रीमाधोपुर के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजो को फल एवं मिठाइयां वितरण की गई। कार्यकारिणी सदस्य संजय चौधरी ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर अपना उद्बोधन देकर अग्रवाल समाज कीउपलब्धियां एवं स्वतंत्रता आंदोलन में समाज के द्वारा योगदान के बारे में अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया। झंडारोहण एवं फल वितरण के दौरान बजरंग लाल अमरसरिया, सागर मल हलवाई, बजरंग केडिया, जुगल चौधरी, सुरेश पटवारी, लीना थोईवाला, बबीता गोपालका, चंचल गोपालका, रागिनी चौधरी एवं समाज के सम्मानित पुरुष एवं महिलाएं उपस्थित रहे।

You might also like