बाइक चोर गिरोह का बड़ा खुलासा

निसं
चूरू (नवयत्न)। चूरू की कोतवाली थाना पुलिस ने बाइक चोरी की लगातार हो रही वारदातों का खुलासा करते हुए बाइक चोरी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी की 12 बाइक बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आथुना मोहल्ला निवासी अरशद उर्फ आरती और फरियाद खान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी पिछले करीब एक साल से बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे, और चूरू शहर के साथ.साथ जिले की अलग-अलग तहसीलों में भी बाइक चोरी कर रहे थे।
ब्ब्ज्ट फुटेज से चोरों तक पहुंची पुलिस
शहर में लगातार हो रही बाइक चोरी की वारदातों को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने एएसआई सुरेश कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की। टीम ने शहर के अलग-अलग इलाकों में लगे ब्ब्ज्ट कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्धों की पहचान करते हुए जांच को आगे बढ़ाया। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनकी निशानदेही पर 12 चोरी की बाइक बरामद कीं।
11 स्प्लेंडर प्लस, एक बुलेट बरामद
पुलिस के अनुसार बरामद 12 बाइकों में 11 हीरो स्प्लेंडर प्लस और एक बुलेट बाइक शामिल है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी चोरी की बाइकों को सस्ते दामों में बेचने का लालच देकर ग्रामीण क्षेत्रों में खपाते थे।
नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल
कोतवाली थानाधिकारी गौरव खिड़िया ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने अब तक कितनी बाइक चोरी की हैं और इस नेटवर्क में और कौन.कौन लोग शामिल हैं। थानाधिकारी ने लोगों को चेताते हुए कहा कि चोरी करना ही नहीं, बल्कि चोरी का सामान खरीदना भी अपराध है। बाइक चोरी की वारदातों के खुलासे में विकास कुमार, पुष्पेंद्र, मोहरपाल, प्रमोद, मुकेश, मुकेश बेनीवाल और भीम की अहम भूमिका रही।

You might also like