12.5 किलोमीटर सड़क के नवीनीकरण का शिलान्यास

निसं
सिंघाना (नवयत्न)। गाडाखेड़ा से बुहाना तक 9.98 करोड की लागत से बनने वाली 12.5 किलोमीटर सड़क के नवीनीकरण का शिलान्यास रविवार को पूर्व सांसद एवं विधायक संतोष अहलावत के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पार्षद रणवीर नाड़ा ने की। इस मौके पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य विजेंद्र भास्कर, समाजसेवी प्रवेंद्र भास्कर, पंचायत समिति सदस्य सुखबीर मील, पंचायत समिति सदस्य वर्षा सोमरा, पंचायत समिति सदस्य सुभाष, मैनाना सरपंच इंद्र सिंह, पूर्व सरपंच कृष्ण यादव कलगांव, पूर्व प्रधान राजपाल सिंह तंवर, बालकिशन सोमरा, कृष्ण खांदवा, विकास भालोठिया, सुरेंद्र नेहरा, संदीप शास्त्री, राम सिंह सुल्तानिया, प्यारेलाल धनखड़, राजेश जैदिया, राजेंद्र सैनी, विजेंद्र जांगिड़, सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

You might also like