सतीश पूनिया का स्वागत, पंचायत चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश
निलेश मुद्गल
झुंझुनू (नवयत्न)। राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सतीश पूनिया के रविवार को झुंझुनूं आगमन पर ढिगाल टोल बूथ पर भाजपा शहर मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला व पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। पूनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव और ढाणी-ढाणी तक पहुंचाएं, ताकि आमजन को उनका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता पंचायत चुनाव में भाजपा की सफलता का आधार बनेगी। इस अवसर पर पंचायतीराज चुनाव जिला प्रभारी रामगोपाल सुथार, दिनेश धाबाई, भाजपा जिला महामंत्री दिलीप सैनी, शहर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा, सौरभ सोनी, विजय कुमार सैनी, विनोद जांगिड़, राजेंद्र चौधरी, राकेश मोठसरा, कुलदीप पूनिया, प्रमोद जानू, अनिल स्वामी, अरुण कसवा, हिमांशु मांजू, अशोक अहलावत, रविंद्र सिंह चौहान सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।