नगर परिषद व पालिका चुनावों के संयोजक व सहसंयोजक नियुक्त
सपना शर्मा
सीकर (नवयत्न)। भाजपा में नगर परिषद व नगर पालिका चुनावों के लिए संयोजक व सहसंयोजक नियुक्त किए हैं। जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ ने यह नियुक्ति की है। जिला महामंत्री राजेश रोलन ने बताया कि सीकर नगर परिषद के लिए संयोजक पद पर मनोहर चतेरा व बजरंग लाल शर्मा को सहसंयोजक नियुक्त किया है। इसी प्रकार फतेहपुर नगर परिषद के लिए प्रमोद जोशी संयोजक व घनश्याम गुर्जर सहसंयोजक, रामगढ़ शेखावाटी में जयप्रकाश शर्मा संयोजक व ओमप्रकाश सारण सहसंयोजक, लक्ष्मणगढ़ में दिनेश जोशी संयोजक, महावीर सैनी व जयप्रकाश सरावगी सहसंयोजक, धोद में बंशीधर सोनी संयोजक व पुष्प सिंह चंपावत सहसंयोजक, लोसल में शंकरलाल कुमावत संयोजक व द्वारका प्रसाद सैनी सहसंयोजक, पलसाना में विक्रम सिंह संयोजक व ओमप्रकाश रूंथला सहसंयोजक, दांतारामगढ़ में सुरेंद्र शर्मा संयोजक व फूलचंद कुमावत सहसंयोजक, खाटूश्यामजी में संजय तिवाड़ी संयोजक व सांवरमल कुमावत सहसंयोजक, खंडेला में गुलझारीलाल कुमावत संयोजक व विनोद सैनी सहसंयोजक, रींगस में राजेंद्र भातरा संयोजक व सुनिल कुमावत सहसंयोजक, नीमकाथाना में महेंद्र मांडिया संयोजक व चौथमल गर्ग सहसंयोजक, अजीतगढ़ में नितिन जोशी संयोजक व बोदूराम बुनकर सहसंयोजक एवं श्रीमाधोपुर में कमल जैन को संयोजक व मोहन व्यास को सहसंयोजक नियुक्त किया है।