ईपीबी ग्रुप द्वारा छात्र छात्राओं को स्कूल बैग वितरण

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । ईपीबी ग्रुप ऑफ साॅशियल वेलफेयर संस्था तारानगर की तरफ से जमोस राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तारानगर के छात्र छात्राओं को स्कूल बैग वितरण किए गए। ईपीबी ग्रुप के अध्यक्ष सुनील कस्वां ने बताया कि ये संस्था समय समय पर शिक्षा को बढावा देने पर कार्य करती रही है और आगे भी करती रहेगी। ईपीबी ग्रुप द्वारा जरूरत मंद और मेधावी बच्चों को गोद लिया जाएगा और उनकी पूरी शिक्षा का खर्चा वहन करके उनको सफलता के पायदान तक पहुँचाया जाएगा। इस मौके पर विद्यालय परिवार की तरफ से प्रधानाचार्य ओमप्रकाश शर्मा ने ईपीबी ग्रुप के सदस्यों का आभार जताते हुए उनको सम्मानित किया। इस मौके पर ईपीबी ग्रुप के संजय शर्मा, नरेंद्र शर्मा और नीतू कस्वाँ मौजूद रहे।

You might also like