सवर्ण समाज ने मांगों को लेकर निकाली विरोध रैली, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी
महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । ईडब्ल्यूएस नियमों के सरलीकरण करने, यूजीएस कानून को रद्द करने जैसी विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को सवर्ण समाज के लोगों ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। सेवानिवृत्त एएसपी एवं पूर्व एडिशनल एसपी सीबीआई देवी सिंह नरूका के नेतृत्व में समाज के लोगों ने पंचायत समिति कार्यालय से एसडीएम कार्यालय तक विरोध रैली निकाली। रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी मांगों को लेकर आक्रोश जताया। रैली एसडीएम कार्यालय पहुंचने के बाद प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी कानून वापस लेने, ई डब्ल्यू एस के नियमों में सरलीकरण करने तथा पेपर लीक माफियाओं को फांसी की सजा देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि शिक्षा एवं भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए। पेपर लीक जैसी घटनाओं से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित होता है, ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जरूरत है। प्रदर्शन के बाद समाज के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम सौरव भाम्बु को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से विभिन्न मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया तो आंदोलन को आगे और व्यापक किया जाएगा। इस दौरान युवा नेता नरपत सिंह झाड़ली, लक्ष्मण सिंह हाथीदेह, रणजीत सिंह मंडूपुरा, स्वरूप सिंह मडुस्या, सुरेंद्र सिंह सुरानी, प्रेम सिंह सांवलपुरा, देवी सिंह राठौड़, महावीर सिंह मऊ, दिनेश सिंह शेखावत, मंजीत दीक्षित, सुरेश गुर्जर, बिजेंद्र शर्मा, हेमंत सिंह मुंदरू, रविंद्र सिंह, अजय मिश्रा, मनोज लोकनाथका, भरत सिंह, झब्बर सिंह, भीम सिंह, प्रकाश सिंह, धीरज सिंह मंदरूपुरा, सुमित दीक्षित, सुरेंद्र सिंह, गोपाल सैनी, शंकर सिंह, इंदु सिंह सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।