विभिन्न मांगों को लेकर क्षत्रिय विकास संस्थान ने सौंपा एसडीएम को ज्ञापन

सुभष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। सहभागी राजपूत परिवार मंच के आह्वान पर बुधवार को विभिन्न मांगों को लेकर क्षत्रिय विकास संस्थान तारानगर ने एसडीएम प्रियंका कड़ेला को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में संस्थान ने ईडब्ल्यूएस में सरलीकरण, ईडब्ल्यूएस वर्ग के लोगों को राजनैतिक आरक्षण देने, यूजीसी जैसे कानून को वापस लेने की मांग की गई। इस मौके पर संस्थान अध्यक्ष गजराज सिंह राजवी, राजेन्द्रसिंह न्यांगली, मोहरसिंह राठौड़, लक्ष्मणसिंह खिंची, कुलदीप बीका, शैलेन्द्र सिंह, राम पारीक, उत्तम सिंह राठौड़, बिशनसिंह, बलबीर सिंह, सूरजसिंह राठौड़, सुरेन्द्र सिंह आदि अनेक लोग उपस्थित थे।

You might also like