भागवत कथा में ध्रुव चरित्र व कपिल देवहूति संवाद का किया वर्णन

निसं
खेतड़ी नगर (नवयत्न)। गोठड़ा ग्राम पंचायत की शिव कॉलोनी के थर्ड सेक्टर स्थित शिव मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन गुरूवार को बलराम सैनी एवं कमला देवी की मुख्य यजमानी में सृष्टि की रचना, भगवान वराह अवतार, कपिल देवहूति संवाद तथा भक्त ध्रुव के चरित्र का विस्तार से वर्णन किया। चित्रकूट से आए कथा वाचक पुष्पेंद्र शर्मा ने भागवत के विभिन्न प्रसंगों का रसपान करवाते हुए बताया कि बालक ध्रुव ने दृढ़ संकल्प और अटूट भक्ति के बल पर भगवान को प्रसन्न किया। ध्रुव की भक्ति से प्रेरणा लेते हुए उन्होंने कहा कि मनुष्य को विपरीत परिस्थितियों में भी अपने लक्ष्य से विचलित नहीं होना चाहिए। कपिल देवहूति संवाद के प्रसंग में उन्होंने भक्ति, ज्ञान और वैराग्य के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान की भक्ति के साथ सद्कर्म और अच्छे विचार मनुष्य के जीवन को सार्थक बनाते हैं। उन्होंने कहा कि मनु शतरूपा से हमारी सृष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि हम सभी को मनुष्य इसलिए कहा जाता है कि हम सभी मनु महाराज की संतान हैं। इसलिए हम सभी को मनुष्य कहा जाता है। कथा के दौरान शिव भगवान एवं पार्वती विवाह की जिवंत झांकी सजाई गई। इस दौरान इस अवसर पर बनवारीलाल सैनी, हनुमान ठेकेदार, रामनिवास सैनी, मोहरसिंह, शीशराम सैनी, जुगल किशोर सैनी, बाबूलाल यादव, बुधराम सैनी, गौरीशंकर सैनी, मंजू देवी, कमला देवी, मीना देवी, छोटा देवी, भगवती देवी, शांति देवी, बिमला देवी, मनी देवी, शारदा देवी, सीमा सहित आदि श्रद्धालूओं ने कथा का आनंद उठाया।

You might also like