31 साल बाद 12वीं बैच के दोस्त कल मिलेगें कॉपर
निसं
खेतड़ी नगर (नवयत्न)। केसीसी की पूर्व केंद्रीय विद्यालय नंबर 2 में 1995 में कक्षा 12वीं में पढ़ाई करने वाले सहपाठियों का पुनर्मिलन समारोह का आयोजन 22 अगस्त शनिवार को दिनबंधु मैरिज पेलेस में होगा। विद्यालय के पूर्व छात्र रमेश कुमार यादव, रोहिताश खेदड़, सुरेश सैनी, सुनिता छिछोलिया, शमशेर खां, अनिता शर्मा ने व्यवस्था देखी। उन्होंने बताया कि दिनबंधु मैरिज पैलेस में शनिवार सुबह दस बजे 31 वर्ष के लंबे अंतराल के बाद केंद्रीय विद्यालय नंबर 2 के सहपाठीयों का पुनर्मिलन समारोह में देश के विभिन्न शहरों केरला, झांसी, जहानाबाद, दरभंगा, रांची, झारखंड, दिल्ली, जयपुर, बैंगलोर, हैदराबाद, बिहार, मुबंई, कोटा, अजमेर, यूपी, महाराष्ट्र, एमपी आदि प्रदेशों व विदेश में अपनी छाप छोड़ने वाले सहपाठी इस ऐतिहासिक महाकुंभ में शामिल होंगे। बचपन से अब तक के अपने अपने जीवन के मीठे, कड़वे अनुभव एक दूसरे से सांझा करेंगे। इसके साथ ही अपनी स्कूल की यादों के झरोखे में इतने साल के लंबे अंतराल के बाद अपने सहपाठियों से मिलना एक सुखद अनुभूति का अहसास कराएगा। समारोह से पूर्व सभी सहपाठी स्कूल का भ्रमण करेगें साथ ही पुरानी यादों को फिर से ताजा करेंगे। समारोह के दौरान सभी सहपाठी 31 साल बाद एक साथ जमा होने पर वह अपनी बचपन की यादों को ताजा कर एक अलग अनुभव महसुस करेंगे।