राजस्थान पेंशनर समाज उपशाखा की बैठक आयोजित

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। राजस्थान पेंशनर समाज उपशाखा-तारानगर की बैठक सेडूराम बाकोलिया गेस्ट हाउस में पालाराम जिंदल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ पेंशनर लखपत भाकर की माताजी किस्तूरी देवी एवं पालाराम के भतीजे मोहरसिंह के असामयिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकरशौक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में गत बैठक की कार्यवाही का अनुमोदन किया गया। बैठक में आरजीएचएस से सम्बंधित समस्या के समाधान की जानकारी दी गई। पेंशनर भवन हेतु भूमि आंवटन की प्रक्रिया से सम्बंधित प्रगति की जानकारी दी गई। बैठक में पेंशनर समाज के नये सदस्यों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस माह में जन्मदिन वाले डॉ मातुसिंह राठौड़, कन्हैयालाल चायल, लालचंद खाती, मनीराम सुथार, मनीराम भांमी, कृष्ण कुमार भार्गव की तरफ से मिठाई खिलाई गई व संगठन की तरफ से मोमेंटो व माल्यार्पण कर दीर्घायु की कामना की गई। बैठक में डॉ मातुसिंह राठौड़ द्वारा गायन के रूप में, पृथ्वीराज बेनीवाल, सुलतानसिंह पूनियां द्वारा भजन के रूप में, मनीराम सुथार द्वारा विचार व्यक्त किये गये। इस अवसर पर राजनीति में भाग लेने, आंखों का शिविर आयोजित करने, एआई की जानकारी एवं स्वास्थ्य विषयक बिंदुओं पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। बैठक में परसाराम शर्मा, जयप्रकाश स्वामी, सेडूराम बाकोलिया, रूपराम बेनीवाल, किस्तूरचंद मोठसरा, विनोद कुमार शर्मा, सुभाषचंद्र शर्मा, भंवर खां इत्यादि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन शाखा सचिव रामस्वरूप सहारण द्वारा किया गया।

You might also like