पूर्व चेयरमैन सुरेश शर्मा ने चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन
कृष्ण कुमार गांधी
सूरजगढ़ (नवयत्न)। नगर पालिका चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। बुधवार शाम बाजार स्थित सब्जी मंडी में पूर्व चेयरमैन सुरेश कुमार शर्मा और वाइस चेयरमैन विश्वनाथ पुजारी ने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। कार्यालय उद्घाटन से पहले पंडित रजनीकांत ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई। इस दौरान समर्थकों ने पूर्व चेयरमैन सुरेश कुमार शर्मा और वाइस चेयरमैन विश्वनाथ पुजारी का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में विश्वनाथ पुजारी और सुरेश कुमार शर्मा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आगामी चुनाव में फिर से उनके नेतृत्व में नगरपालिका बोर्ड का गठन किया जाए। इस मौके पर रघुनंदन शास्त्री, राजेंद्र गहलोत, एडवोकेट भारत भूषण, राजेंद्र भट्ट, विमल छापड़िया, योगेश सोनी, सत्यवीर धीवा, राकेश शर्मा, राजेश कुमार जोशी, दिनेश शर्मा, मुकेश बाकोलिया, बाबूलाल बड़गुजर, गल्लू महाराज, पिंटू सोनी, चिमन सैनी, विष्णु भार्गव, गोपाल बिजनेवाला, इंद्र चेतीवाल, जुगल पहाड़िया, रौनक शर्मा, राजेंद्र पीपलवा, संत कुमार सुल्तानिया, उम्मेद टेलर, भंवरलाल सैनी, प्यारे लाल सैनी, ओमप्रकाश कौशिक, ओमप्रकाश सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।