अखिल भारतीय किसान सभा का तीन दिवसीय राज्य सम्मेलन शुरू

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। चूरू जिले के तारानगर स्थित जाट भवन में शुक्रवार को अखिल भारतीय किसान सभा का तीन दिवसीय 29वां राज्य सम्मेलन का शुभारंभ किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष कामरेड पेमाराम द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सीकर सांसद कामरेड अमराराम, केन्द्रीय कमेटी सदस्य कामरेड पुष्पेंद्र त्यागी, राज्य कमेटी सदस्य एवं पूर्व भादरा विधायक कामरेड बलवान पूनिया, मंगेज चौधरी, निर्मल कुमार, श्योपत मेघवाल सहित राज्य कमेटी सचिव मंडल सदस्य व प्रदेशभर से आए किसान सभा के प्रतिनिधि मौजूद रहे। सम्मेलन का शुभारंभ में कामरेड उमराव सहारण व पूर्णाराम सरावग ने स्वागत भाषण व स्वागत गायन प्रस्तुत किया। सम्मेलन का उद्घाटन केन्द्रीय कमेटी सदस्य कामरेड पुष्पेंद्र त्यागी ने किया। इससे पूर्व स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, फसलों का लाभकारी भाव देने, ट्रेड डील पर रोक लगाने, सम्पूर्ण कर्जा माफी, बकाया फसल बीमा क्लेम, नहरों के निर्माण सहित विभिन्न मांगों को लेकर कृषि उपज मंडी मे किसान अधिकार रैली का आयोजन जिला अध्यक्ष इन्द्राज सिंह की अध्यक्षता में किया गया। सभा को संबोधित करते हुए किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कामरेड अमराराम व केन्द्रीय कमेटी सदस्य कामरेड पुष्पेंद्र त्यागी ने केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार की गलत नितियों के कारण किसानों की हो रही दुर्दशा पर चर्चा की व भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताते हुए बढ़ती हुई महंगाई व भ्रष्टाचार पर चिंता जाहिर की। सभा को प्रदेश अध्यक्ष कामरेड पेमाराम, बलवान पूनिया, निर्मल कुमार, छगन चौधरी, सागर खाचरिया, मंगेज चौधरी, पूर्णाराम सरावग, चिमनाराम पांडर, एडवोकेट मुकेश शर्मा, रामनारायण रूलानिया, सुशीला कंवर, भूमि बिरमी, उमराव सहारण, विक्रम सोनी, कांशीराम सहारण, सांवरमल मेघवाल, गौरीशंकर मांडिया, महेन्द्र, करतारसिंह आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर कामरेड सुनिल पारीक, सुमन प्रजापत, दाताराम भाकर, कांशीराम पूनिया, किशन शर्मा, नितेश उपाध्याय, कुनण बरोड़, अशोक शर्मा, विजय गोस्वामी, भालसिंह, भोजराज महला, सोनू जिलोवा, अजीत पूनियां, विकास पारीक, मोहम्मद सलीम, एडवोकेट नजीर लहंगा, मूनेश पूनिया सहित चूरू जिला कमेटी व तहसील कमेटीयों के पदाधिकारी, एसएफआई, डीवाईएफआई, सिटू, आंगनबाड़ी पदाधिकारी व हजारों की संख्या में किसान मौजूद रहै। संचालन रामकृष्ण छिंपा ने किया। ज्ञात रहे की 21 से 23 अगस्त तक होने वाले राज्य सम्मेलन में विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर चर्चा कर नव राज्य कमेटी का गठन किया जायेगा।

You might also like