एमजेडी महाविद्यालय में मतदान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। माँ जालपा देवी राजकीय महाविद्यालय, तारानगर में शनिवार को ईएलसी (निर्वाचन साक्षरता क्लब) द्वारा मतदान जागरूकता हेतु मानव श्रृंखला के माध्यम से मेरा वोट, मेरा अधिकार संदेश के साथ मतदान जागरूकता कार्यक्रम करवाया गया। ईएलसी प्रभारी योगिता ने बताया कि कार्यक्रम के अन्तर्गत महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने नगर निकाय आम चुनाव 2026-27 में मतदान जागरूकता हेतु हाथ से हाथ मिलाए मतदान की अलख जगाएं थीम पर मानव श्रृंखला बनाकर लोकतंत्र में मतदान के महत्व को रेंखाकित करते हुए उत्साह व जोश के साथ नारे लगाकर प्रचार-प्रसार किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ मूल चन्द ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मतदान लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, प्रत्येक मतदाता को मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए एवं सभी विद्यार्थियों को मतदान जागरूकता हेतू बढ़-चढकर प्रचार-प्रसार करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ संकाय सदस्य प्रो. कैलाश चन्द्र वर्मा, एनसीसी प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद कस्वां, ईएलसी सदस्य गोगराज निठारवाल, रोवर प्रभारी डॉ कमल कुमार, रेंजर प्रभारी अंकिता चौधरी, अनिल कुमार शर्मा व अन्य महाविद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहें।

You might also like