जिलास्तरीय टेबल टेनिस व बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न)। श्री चिरंजीलाल धानुका उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर में आयोजित जिलास्तरीय टेबल टेनिस व बैडमिंटन प्रतियोगिता में जिले के लगभग 150 छात्र व छात्राओं ने भाग लिया। टेबल टेनिस में छात्रों के बाल वर्ग में चूरू विजेता व उपविजेता छापर, किशोर वर्ग में रतनगढ़ विजेता व उपविजेता चूरू, तरूण वर्ग में चूरू विजेता, रतनगढ़ उपविजेता रहे। छात्राओं के बाल वर्ग, किशोर वर्ग व तरूण वर्ग में रतनगढ़ विजेता रहा। बैडमिंटन में छात्रों के बाल वर्ग चूरू विजेता व रतनगढ़ उपविजेता, किशोर वर्ग में तारानगर विजेता व सुजानगढ़ उपविजेता, तरूण वर्ग में रतनगढ़ विजेता व सुजानगढ़ उपविजेता रहे। छात्राओं के बाल वर्ग रतनगढ़ विजेता व चूरू उपविजेता, किशोर वर्ग छापर विजेता व रतनगढ़ उपविजेता व तरूण वर्ग में रतनगढ़ विजेता व उपविजेता छापर रहा। निर्णायक के रूप में नरेन्द्र चौमाल, दामोदर मंगलहारा, प्रकाश माली, हेमन्त चौमाल, विशाल इन्दौरिया, रजत प्रजापत, लोकेन्द्र स्वामी, धैर्य चौमाल, कश्यप शर्मा, आदित्य प्रजापत रहे। प्रधानाचार्य लोकेश कुमार चौमाल ने विजेताओं को बधाई दी व आगे भी अपनी तैयारी अनवरत जारी रखने की सलाह दी। इस अवसर पर अध्यक्ष रामगोपाल मुरारका, महेश शर्मा जिला कार्यालय सचिव, सुनील महर्षि, ताराचन्द्र शर्मा, नागरमल प्रजापत, दिनेश कुमार तिवाड़ी, श्यामलाल प्रजापत, पवन कुमार ठठेरा, श्यामलाल शर्मा, ताराचन्द्र माली, जीवण सिंह, ओंकार सिंह व नरेन्द्र प्रजापत आदि उपस्थित थे।