रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी का स्नेह मिलन आज

सुमेर मीणा
उदयपुरवाटी (नवयत्न)। कस्बे में घूम चक्कर के पास स्थित श्री टोडरमल महाविद्यालय में रक्षाबंधन के मौके पर ब्रह्माकुमारी की ओर से शनिवार सुबह 11 बजे स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। स्थानीय सेवाकेंद्र संचालिका एवं राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी सुनीता दीदी ने बताया कि कार्यक्रम में रक्षाबंधन के महत्व और इसके आध्यात्मिक संदेश के बारे में बताया जाएगा। इसके बाद भाई-बहनों को तिलक लगाकर रक्षा सूत्र बांधा जाएगा और प्रसाद के रूप में मुख मीठा कराया जाएगा। कार्यक्रम में सभी से किसी एक बुराई या कमजोरी को छोडऩे का संकल्प लेने और अच्छे गुण अपनाने का आह्वान किया जाएगा। ब्रह्माकुमारीज ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में पहुंचकर लाभ लेने की अपील की है।

You might also like