संत निरंकारी मंडल के सौजंय से हुआ पौधरोपण

निसं
खेतड़ी नगर (नवयत्न)। केसीसी के सुभाष मार्केट स्थित जैन मंदिर में रविवार को संत निरंकारी मिशन शाखा कॉपर के तत्वावधान में छठे वन नेस वन अभियान के तहत पौधरोपण एवं स्वच्छता अभियान चलाय गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि गोठड़ा प्रशासक सरती देवी के सानिध्य में पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। घनश्याम दास ने बताया कि वन नेस वन के छठे चरण में हरित विश्व की ओर एक साथ कदम अभियान के अंतर्गत जैन मंदिर परिसर में पौधरोपण कर पूर्व में लगाए गए पौधों के आसपास सफाई कर खाद व दवाई डाली गई। उन्होंने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य वृक्षारोपण करना ही नहीं प्रकृति के साथ आत्मीय संबंध को पुनर्जीवित, पर्यावरण संरक्षण को जीवन मुल्य के रूप में स्थापित एवं आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित स्वच्छ एवं संतुलित पृथ्वी का निर्माण करना है। सेवादल संचालक कृष्ण कुमार के नेतृत्व में वेद प्रकाश, इंद्राज, अनिल, प्रहलाद पटेल, ढोडाराम, निरंजनलाल, राजेंद्र कुमार, प्रभुदयाल, अशोक, महेश, इशांत, कविता, अनीता, सुनीता, भंवरी, गायत्री, भारती, परमेश्वरी, शकुंतला, नव्या आदि ने जैन मंदिर परिसार में सफाई की एवं पौधरोपण कर सार संभाल की जिम्मेदारी ली।

You might also like