गौसेवा के साथ सेवा प्रकल्पों पर मंथन, लायंस क्लब झुंझुनू जीवन की संयुक्त साधारण सभा हुई
संजय सोनी
झुंझुनू (नवयत्न)। लायंस क्लब झुंझुनू जीवन की ओर से रविवार को सेवा गतिविधियों के तहत बगड़ रोड स्थित नंदीशाला में गौसेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्लब सचिव एमजेएफ लायन ओमप्रकाश मूंड के संयोजकत्व में आयोजित कार्यक्रम में लायन रीना पूनिया के आर्थिक सौजन्य से उनके दोहित्र कियान के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में गायों को हरी सब्जियां एवं हरा चारा खिलाया गया। इसके बाद सुबह 11 बजे लायंस क्लब झुंझुनू जीवन एवं लायंस जीवन चैरिटेबल सोसाइटी झुंझुनूं की संयुक्त साधारण सभा हुई। सभा के अतिथि लॉयन डॉ. शुभकरण सिंह कालेर रहे, जबकि अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष एमजेएफ लॉयन डॉ. मुकेश एस. मूंड ने की। सभा में क्लब एवं सोसाइटी की आगामी सेवा गतिविधियों, विभिन्न सेवा प्रोजेक्ट्स, सदस्यता वृद्धि तथा प्रशासनिक एवं वित्तीय कार्यों पर चर्चा की गई। आगामी कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सदस्यों ने सेवा कार्यों को अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने के लिए सुझाव भी दिए। बैठक में सचिव लॉयन ओमप्रकाश मूंड, कोषाध्यक्ष लॉयन राम अवतार सिंह रेपस्वाल, सह सचिव लॉयन डॉ. संगीता मूंड, सह-कोषाध्यक्ष लॉयन अशोक कुलहरी, क्लब एडमिनिस्ट्रेटर लॉयन एडवोकेट वीरेंद्र सिंह चाहर, पर्यावरण व वृक्षारोपण चेयरपर्सन लॉयन ओमप्रकाश मूंड, मार्केटिंग चेयरपर्सन लॉयन प्रकाश सोनी सहित अन्य लॉयन साथी मौजूद रहे।

जरूरतमंदों से लेकर पशु सेवा तक चलेंगे प्रकल्प
क्लब अध्यक्ष एमजेएफ लायन डॉ. मुकेश एस. मूंड ने कहा कि क्लब की ओर से सेवा कार्यों का दायरा बढ़ाया जाएगा। भूख एवं जरूरतमंदों की सहायता, मधुमेह जागरूकता, दृष्टि एवं नेत्र सेवा, पर्यावरण संरक्षण व वृक्षारोपण, बाल कैंसर जागरूकता, युवा विकास, शिक्षा एवं छात्र कल्याण, महिला सशक्तिकरण, आपदा राहत, वृद्धजनों की सहायता, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवा, रक्तदान, जल संरक्षण, स्व‘छता, पशु एवं गौसेवा तथा सामाजिक जागरूकता सहित विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर सेवा गतिविधियां संचालित की जाएंगी।
उन्होंने कहा कि क्लब का उद्देश्य समाज के प्रत्येक जरूरतमंद वर्ग तक सेवा पहुंचाना और ‘सेवा ही सर्वोपरि की भावना को मजबूत करना है।