भागवत कथा के समापन पर रातभर गूंजे श्याम भजन, श्रद्धालु झूमते रहे
निसं
खेतड़ी (नवयत्न)। उपखंड के नालपुर स्थित श्री श्याम मंदिर में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का सोमवार को हवन-पूजन और पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ। पंडित रामभरोस व महेंद्र शास्त्री के सानिध्य में ग्रामीणों ने हवन यज्ञ में आहुतियां देकर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। कथावाचक पंडित रामभरोस व महेंद्र शास्त्री ने श्रीमद्भागवत महापुराण की महिमा बताते हुए भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने धर्म, सेवा, सदाचार और मानव कल्याण को जीवन में अपनाने की बात कही। कथा के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। रात्रि में श्री श्याम जागरण हुआ। सुप्रसिद्ध भजन गायकों ने बाबा श्याम के भजनों की प्रस्तुतियां दीं। ‘हारे का सहारा बाबा श्याम हमाराÓ सहित अन्य भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। मंदिर परिसर को फूलों और आकर्षक रोशनी से सजाया गया था। समापन पर प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति व ग्रामवासियों ने सहयोग करने वाले श्रद्धालुओं, भामाशाहों, स्वयंसेवकों और प्रशासन का आभार जताया। इस दौरान कृष्ण बंसल, देशराम, माडूराम, घनश्याम, अशोक कुमार, सुरेश कुमार, महेंद्र बंसल, शंकरलाल, राजू, प्रदीप कुमार, सत्येंद्र चौधरी, बिमला देवी, राजकला, संतरा देवी, संतोष देवी, सुशीला देवी, सोमवती देवी सहित आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।