सर्प दंश से किसान की मौत

महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न)। ग्राम करडक़ा (थोई) निवासी रोहिताश शर्मा पुत्र दामोदर शर्मा अपने खेत में फव्वारे बदल रहे थे। पाइप उठाया तो उसके अंदर छिपे बैठे सांप ने उन्हें डस लिया। रोहिताश शर्मा घबरा गए और मौके पर ही गिर पड़े। परिजन उन्हें उपचार के लिए राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थोई लेकर पंहुचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हरलाल कुड़ी से मिली जानकारी के अनुसार मृतक रोहिताश शर्मा के एक पुत्र और एक पुत्री हैं।

You might also like