कलेक्टर-एसपी ने पोलिंग बूथों का किया निरीक्षण

निसं
मुकुंदगढ़ (नवयत्न)। नगर पालिका चुनावों को लेकर जिला कलेक्टर डॉ अरुण गर्ग एवं एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने मुकुंदगढ़ के विभिन्न पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ अरुण गर्ग ने अधिकारियों को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। इस अवसर पर एसडीएम प्रांजल कंवर, सहायक कलेक्टर देवीलाल यादव, नायब तहसीलदार ताराचंद मेहरा एवं एसएचओ गोपाल सिंह थालोर सहित अधिकारी मौजूद रहे।

You might also like