झालावाड़ से जयपुर पहुंची 45 ग्राम स्मैक की खेप : डिलीवरी से पहले दो तस्कर गिरफ्तार

निसं
जयपुर (नवयत्न) । सिंधी कैंप थाना इलाके में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 45 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तस्करी में इस्तेमाल कार भी जब्त की है। पुलिस के अनुसार स्मैक की यह खेप झालावाड़ क्षेत्र से जयपुर लाई गई थी और सिंधी कैंप थाना इलाके में इसकी डिलीवरी होनी थी। डिलीवरी से ठीक पहले सीएसटी टीम ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। विशेष पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश ने बताया कि एनडीपीएस यूनिट की ओर से उपलब्ध कराए गए मोबाइल नंबरों का तकनीकी शाखा से विश्लेषण कराया गया। इसके आधार पर पुलिस को आरोपियों की गतिविधियों के बारे में जानकारी मिली। सूचना के बाद सिंधी कैंप थाना पुलिस और सीएसटी की टीम ने कार्रवाई की। पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम प्रशांत किरण ने बताया कि नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जिसके चलते सिंधी कैंप थानाधिकारी वंदना नरूला के नेतृत्व में टीम गठित की गई। थानाधिकारी वंदना नरूला के अनुसार 25 अगस्त 2026 को झालावाड़ से स्मैक की खेप लेकर जयपुर आए दिनेश तंवर 26 निवासी खिलचीपुर जिला राजगढ़ मध्य प्रदेश को डिलीवरी देने के दौरान पकड़ा गया। उसके साथ जयपुर में स्मैक की खेप मंगवाने वाला मोहम्मद कयूम 52 निवासी गलता गेट जयपुर भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। दोनों के कब्जे से 45 ग्राम स्मैक बरामद हुई। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि दिनेश तंवर मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले का रहने वाला है। और वह अकलेराए झालावाड़ निवासी कैलाश तंवर से स्मैक लेकर जयपुर पहुंचा था। यहां उसे यह खेप मोहम्मद कयूम को सप्लाई करनी थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है। कि झालावाड़ से मादक पदार्थ कहां से खरीदा गयाए जयपुर में इसकी आगे किसे आपूर्ति की जानी थी और इस नेटवर्क में और कौन लोग शामिल हैं।

You might also like