गोविंद भवन कोलकाता ट्रस्ट के सर्वसम्मति से अध्यक्ष बने राठी
निसं
बीदासर (नवयत्न)। राजस्थान की पावन धरा के गौरव, शिक्षा विभूषण एवं भामाशाह की उपाधि से अलंकृत प्रख्यात उद्योगपति, शिक्षाविद् एवं समाजसेवी सेठ पूनमचंद राठी को गोविंद भवन कोलकाता ट्रस्ट का सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया है। इसके साथ ही उन्हें गीता प्रेस गोरखपुर, गीता भवन ऋषिकेश तथा गुरुकुल ब्रह्मचर्य आश्रम चूरू जैसी देश की प्रतिष्ठित धार्मिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं के मार्गदर्शन का दायित्व भी सौंपा गया है। ट्रस्टियों द्वारा लिए गए इस सर्वसम्मत निर्णय को सनातन संस्कृति, धार्मिक सेवा और समाजहित के क्षेत्र में सेठ राठी के दीर्घकालीन योगदान का सम्मान माना जा रहा है। वर्षों से शिक्षा, धर्म और जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय राठी ने अपनी दानशीलता और सेवाभाव से समाज में विशिष्ट पहचान बनाई है।
स्वर्गाश्रम ऋषिकेश में हुआ अभिनंदन
इस पावन अवसर पर ऋषिकेश स्थित स्वर्गाश्रम में आयोजित समारोह में गीता प्रेस के निष्ठावान सदस्य नंदकिशोर झंवर, राष्ट्रीय हिन्दू रत्न राजेन्द्र मोदी सहित अनेक संत, ट्रस्टी एवं धर्मप्रेमियों ने सेठ पूनमचंद राठी का अभिनंदन कर उन्हें शुभकामनाएँ दी।