खेलो इंडिया वुशु वुमेंस लीग में खिलाडिय़ों ने दिखाया दमखम
निसं
तारानगर (नवयत्न)। खेलो इंडिया वुशु वुमेंस लीग का आयोजन शनिवार को जी.आर.एन. टैगोर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, तारानगर में हुआ। प्रतियोगिता में महिला खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का दमखम दिखाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गंगानाथ महाराज रहे। स्कूल के चेयरमैन बलबीर सहारण, डायरेक्टर रामनारायण एवं प्रधानाचार्य नंदलाल सहित अन्य अतिथियों ने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया। सभी अतिथियों का स्वागत डायरेक्टर राम नारायण सहारण ने किया, जबकि मंच संचालन रत्ना जांगिड़ ने किया। इस अवसर पर स्टार स्पोट्र्स एकेडमी के अध्यक्ष सुशील दाधीच एवं सचिव चिंकित शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन महिला खिलाडिय़ों को आगे बढऩे और राज्य, राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का अवसर देते हैं। इस प्रतियोगिता में स्टार स्पोट्र्स एकेडमी ने प्रथम स्थान, जीआरएन टैगोर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने द्वितीय स्थान तथा एमएसजी हाईटेक गुरुकुल ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेता टीमों एवं उत्कृष्ट खिलाडिय़ों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।