भागवत कथा में सजाई श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की झांकी

निसं
बुगाला (नवयत्न)। मुख्य बाजार में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में सोमवार को कृष्ण जन्मोत्सव का प्रसंग सुनाया गया। कथा वाचक पंडित राजेन्द्र शास्त्री ने जैसे ही कृष्ण जन्म का वर्णन किया, पूरा पंडाल नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंज उठा। शास्त्री ने कहा कि भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में मथुरा के कारागार में भगवान श्रीकृष्ण का प्राकट्य हुआ। वासुदेव टोकरी में बालकृष्ण को यमुना पार कर गोकुल में नंद बाबा के घर छोड़ आए, जहाँ नंदोत्सव मनाया गया। कृष्ण जन्म के प्रसंग पर महिलाओं ने बधाई गीत गाए। पंडाल में फूलों की होली खेली गई और श्रद्धालुओं को माखन मिश्री, चॉकलेट का प्रसाद वितरित किया गया। मुख्य यजमान ओमदास पुजारी दम्पति रहे। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

You might also like