घर पर ही युवक की हुई संदिग्ध मौत
अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न)। मंगलवार रात्रि को होलीधोरा में 22 वर्षीय युवक जावेद पुत्र युसूफ कायमखानी बाथरूम में जाते वक्त गिरकर बेहोश हो गया। फिर उसे परिजन सरकारी अस्पताल लेकर गए, जहां पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कोतवाली थाने के सब इंस्पेक्टर पप्पू राम मीणा अस्पताल पहुंचे तथा मामले की जानकारी ली। पुलसि ने शव को मोर्चरी में रखवाया। बुधवार सुबह डीएसपी अनुज शुभम, सीआई मुकेश कुमार भी पुलिस जाब्ते के साथ अस्पताल पहुंचे तथा पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों की रिपोर्ट के अनुसार जावेद बाथरूम जा रहा था, इस दौरान अचानक बेहोश होकर गिर गया था, उन्हें उसकी मृत्यु पर कोई संदेह नहीं है। परिवार जन घर पर ही मौजूद थे। सम्भवत: हार्ट अटैक की सम्भावना जताई जा रही है।