ट्रोले से टकराई बाइक, युवक गंभीर घायल, जयपुर रैफर
निसं
खेतड़ी (नवयत्न)। खेतड़ी नगर थाना क्षेत्र के खरखड़ा के पास गुरुवार को ट्रोले और बाइक की टक्कर हो गई। इस दौरान हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए खेतड़ी के राजकीय उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जयपुर रैफर कर दिया। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे सोलाना निवासी अनिल पुत्र राजेंद्र बाइक पर सवार होकर खेतड़ी से अपने गांव जा रहा था। इसी दौरान खरखड़ा के पास उसकी बाइक ट्रोले से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल को संभाला और उपचार के लिए खेतड़ी के राजकीय उप जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉ हिमांशु लंबोरा की टीम ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों ने जांच के बाद अनिल की हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए जयपुर रैफर कर दिया गया। परिजन घायल को लेकर जयपुर रवाना हुए। घटना की सूचना मिलने पर खेतड़ी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी जुटाई। इस दौरान हादसे में बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।