निकाय चुनाव : झुंझुनूं में दूसरे चरण की वोटिंग आज, 1.87 लाख मतदाता चुनेंगे प्रतिनिधि

अशोक राईका
झुंझुनू (नवयत्न)। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के दूसरे चरण में शुक्रवार, 11 सितंबर को जिले की 10 नगरपालिकाओं में मतदान होगा। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। इस चरण में 277 वार्डों के लिए 281 मतदान बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर 1,87,264 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 97,720 पुरुष और 89,544 महिला मतदाता हैं। चुनाव में कुल 1,213 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ अरुण गर्ग ने बताया कि मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। मतदाताओं से निर्धारित समय में मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई है।
चिड़ावा में सबसे ज्यादा मतदाता
दूसरे चरण में सबसे ज्यादा मतदाता चिड़ावा नगरपालिका में हैं। यहां 45 वार्डों के लिए 48 मतदान बूथ बनाए गए हैं। कुल 46,049 मतदाताओं में 24,033 पुरुष और 22,016 महिलाएं हैं। यहां 209 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
पिलानी में 24 हजार से ज्यादा मतदाता
पिलानी के 35 वार्डों के लिए 36 बूथ बनाए गए हैं। यहां 24,034 मतदाता हैं, जिनमें 12,413 पुरुष और 11,621 महिला मतदाता हैं। कुल 177 प्रत्याशी मैदान में हैं।
सिंघाना में 35 वार्डों के लिए 35 बूथ बनाए गए हैं। यहां 20,630 मतदाता और 221 प्रत्याशी हैं। मंडावा में 25 वार्डों के लिए 25 बूथों पर 19,636 मतदाता वोट डालेंगे। यहां 63 प्रत्याशी मैदान में हैं। बिसाऊ में 23 वार्डों के लिए 23 बूथ बनाए गए हैं। यहां 19,604 मतदाता और 75 प्रत्याशी हैं।
विद्याविहार में 8,254 मतदाता
पिलानी विद्याविहार के 25 वार्डों में 25 बूथ बनाए गए हैं। यहां 8,254 मतदाता हैं, जिनमें 4,193 पुरुष और 4,061 महिला मतदाता हैं। कुल 88 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
सूरजगढ़ में 17,619 मतदाता
सूरजगढ़ के 25 वार्डों में 25 मतदान बूथ बनाए गए हैं। यहां 17,619 मतदाता हैं, जिनमें 9,094 पुरुष और 8,525 महिलाएं हैं। चुनाव में 119 प्रत्याशी मैदान में हैं।
मंड्रेला के 24 वार्डों के लिए 24 बूथ निर्धारित किए गए हैं। यहां 11,619 मतदाता और 83 प्रत्याशी हैं। मलसीसर में 20 वार्डों के लिए 20 बूथ बनाए गए हैं। यहां 11,691 मतदाता और 89 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।
बुहाना में पहली बार अध्यक्ष और पार्षद चुनेंगे
बुहाना नगरपालिका के 20 वार्डों में 20 मतदान बूथ बनाए गए हैं। यहां 8,128 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 4,250 पुरुष और 3,878 महिला मतदाता हैं। बुहाना में अध्यक्ष और पार्षद पद के चुनाव को लेकर भी मतदाताओं में खासा उत्साह है। यहां 89 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विद्याविहार में 8,254 मतदाता
पिलानी विद्याविहार के 25 वार्डों में 25 बूथ बनाए गए हैं। यहां 8,254 मतदाता हैं, जिनमें 4,193 पुरुष और 4,061 महिला मतदाता हैं। कुल 88 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
सिंघाना : 221 प्रत्याशी, किसके सिर सजेगा ताज ?
35 वार्डों के लिए 35 मतदान बूथ बनाए गए हैं। यहां 20,630 मतदाता वोट डालेंगे। इनमें 10,928 पुरुष और 9,702 महिला मतदाता हैं। सिंघाना में दूसरे चरण में सबसे ज्यादा 221 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
मंडावा : 19,636 मतदाता तय करेंगे शहर की नई सरकार
25 वार्डों में 25 मतदान बूथ बनाए गए हैं। यहां 19,636 मतदाता अपने प्रतिनिधि चुनेंगे। इनमें 10,226 पुरुष और 9,410 महिला मतदाता हैं। कुल 63 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
बिसाऊ : 23 वार्डों में 75 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर
23 वार्डों के लिए 23 मतदान बूथ बनाए गए हैं। यहां 19,604 मतदाता मतदान करेंगे। इनमें 10,214 पुरुष और 9,390 महिला मतदाता हैं। कुल 75 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
मलसीसर : 20 वार्डों में 89 प्रत्याशियों की परीक्षा
20 वार्डों के लिए 20 मतदान बूथ बनाए गए हैं। यहां 11,691 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 6,096 पुरुष और 5,595 महिला मतदाता हैं। कुल 89 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान की अपील
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ अरुण गर्ग ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे शुक्रवार को निर्धारित समय में मतदान केंद्र पहुंचकर बिना किसी भय, दबाव या प्रलोभन के मतदान करें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी महत्वपूर्ण है। मतदाता अपने मत का प्रयोग कर शहर की सरकार चुनने में अपनी भूमिका निभाएं।

You might also like