मनिका प्लास्टेक का आईपीओ आज से

निसं
जयपुर (नवयत्न)। मनिका प्लास्टेक लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 11 सितंबर से खुलेगा। कंपनी ने प्रति इक्विटी शेयर 40 से 43 का मूल्य दायरा तय किया है। एंकर निवेशकों के लिए बोली 10 सितंबर को होगी, जबकि आम निवेशकों के लिए इश्यू 11 सितंबर से 16 सितंबर 2026 तक खुला रहेगा। निवेशक न्यूनतम 348 इक्विटी शेयर के लिए बोली लगा सकेंगे और इसके बाद 348 शेयरों के गुणकों में आवेदन किया जा सकेगा। प्रत्येक शेयर का अंकित मूल्य 2 है। इश्यू में 92.5 करोड़ तक का नया इश्यू और 76,74,418 इक्विटी शेयरों तक का ऑफर फॉर सेल शामिल है। फ्लोर प्राइस अंकित मूल्य का 20 गुना और कैप प्राइस 21.50 गुना है। कंपनी नए इश्यू से प्राप्त राशि का इस्तेमाल प्लांट व मशीनरी की खरीद के लिए पूंजीगत व्यय, कुछ कर्जों के आंशिक या पूर्ण पुनर्भुगतानध्पूर्व भुगतान और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी। इश्यू के तहत अधिकतम 50 प्रतिशत हिस्सा योग्य संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी), कम से कम 15 प्रतिशत गैर-संस्थागत निवेशकों और कम से कम 35 प्रतिशत खुदरा निवेशकों के लिए उपलब्ध रहेगा। क्यूआईबी हिस्से के 60 प्रतिशत तक हिस्से को एंकर निवेशकों को आवंटित किया जा सकता है। एंकर हिस्से में 33.33 प्रतिशत घरेलू म्यूचुअल फंड और 6.67 प्रतिशत जीवन बीमा कंपनियों व पेंशन फंडों के लिए आरक्षित रहेगा। आईपीओ के इक्विटी शेयर बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध किए जाएंगे, जिसमें बीएसई नामित स्टॉक एक्सचेंज होगा। पैंटोमैथ कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड इश्यू का बुक रनिंग लीड मैनेजर है। एंकर निवेशकों को छोड़कर अन्य सभी निवेशकों के लिए एएसबीए प्रक्रिया के जरिए आवेदन करना अनिवार्य होगा। यूपीआई से आवेदन करने वाले निवेशकों को यूपीआई आईडी भी देनी होगी।

You might also like