ट्विनिंग ऑफ स्कूल कार्यक्रम अन्तर्गत किया भ्रमण

निसं
नवलगढ़ (नवयत्न)। शिक्षा में नवाचार को बढ़ाने तथा शिक्षक और सीखने की प्रक्रिया को समृद्ध बनाने के उद्देश्य से पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परसरामपुरा के 30 सदस्यों के दल ने सैनिक स्कूल दौरासर का भ्रमण किया। प्रधानाचार्य पुष्पा शेखावत एवं पीएम श्री प्रभारी जितेन्द्र कुमार पंवार ने बताया कि दोनों स्कूलों के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने आपस में नई शिक्षण पद्धतियों, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं आपसी अनुभवों को साझा किया। छात्र-छात्राओं ने स्मार्ट क्लासरूम, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय एवं खेल मैदान से संबंधित विविध कौशलों को जाना, सैनिक स्कूल प्राचार्य कर्नल विक्रांत सिंह साम्बयाल एवं शिक्षक यशवीर सिंह ने सैनिक स्कूल की गतिविधियों एवं उद्देश्यों को विस्तार से बताया। इस दौरान उप प्राचार्य कैलाश चन्द सैनी, राजकुमार, ओमप्रकाश, भवानी सिंह, सुमन, सुभाष तथा दोनों स्कूलों के विद्यार्थियों ने आपस में अपने विचारों एवं अनुभव को साझा किया।

You might also like