दुपहिया वाहन चुराने वाला वाहन चोर गिरफ्तार

निसं
जयपुर (नवयत्न)। मुहाना थाना पुलिस ने दुपहिया वाहन चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जिससे अन्य वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा होने की संभावना है। पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि मुहाना थाना पुलिस ने दुपहिया वाहन चोरी करने वाले शातिर वाहन चोर रवीश निवासी तहपुर जिला कन्नौज, उत्तर प्रदेश हाल सांगानेर को गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की बाइक बरामद कर ली गई। मुहाना थानाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। जहां गठित टीम ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। पूर्व में चालान शुदा और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ के साथ तकनीकी आधार पर आरोपी की पहचान करते हुए धर-दबोचा है। इस कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी मुकेश कुमार खारडिया, एसआई देवी सहाय, एचसी लल्लू लाल, कांस्टेबल बहादुर, मानवेन्द्र, रामप्रकाश, हवलदार तथा तकनीकी शाखा जयपुर दक्षिण के एचसी लोकेश और एचसी रामसिंह शामिल रहे। कांस्टेबल मानवेन्द्र और रामप्रकाश की विशेष भूमिका रही।

You might also like