चुनाव पर्यवेक्षक भगवत सिंह ने विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
जयशंकर जांगिड़
झुंझुनू (नवयत्न)। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक एवं अतिरिक्त आयुक्त (खाद्य सुरक्षा) भगवत सिंह ने शुक्रवार को जिले में नगर निकाय चुनाव के तहत संपन्न हुए द्वितीय चरण के चुनाव की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। पर्यवेक्षक भगवत सिंह ने चिड़ावा, बुहाना, सिंघाना, सूरजगढ़, पिलानी, मंडावा एवं बिसाऊ नगर पालिकाओं के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर मतदान प्रक्रिया एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए। इस दौरान लाईजनिंग ऑफिसर डॉ विजयपाल कस्वा भी उनके साथ मौजूद रहे।