जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

संजय सोनी
झुंझुनू (नवयत्न)। नगर निकाय आम चुनाव के तहत शुक्रवार को आयोजित मतदान प्रक्रिया का जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर डॉ अरुण गर्ग तथा पुलिस अधीक्षक कवेंद्र सिंह सागर ने विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने विभिन्न वार्डों में स्थित मतदान केंद्रों का दौरा कर मतदान व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधों एवं मतदाताओं के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मंडावा, बिसाऊ एवं मलसीसर के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया की सुचारू व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति का अवलोकन किया। इस अवसर पर अधिकारियों ने मतदाताओं से निर्भीक एवं भयमुक्त वातावरण में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

You might also like