स्टार एकेडमी में हर्षोल्लास से मनाया गणेश चतुर्थी उत्सव
सुरेंद्र शर्मा
झुंझुनूं (नवयत्न)। जिला मुख्यालय के बाकरा रोड स्थित स्टार एकेडमी स्कूल में गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन पदाधिकारियों द्वारा भगवान श्री गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भगवान श्री गणेश की वंदना प्रस्तुत की तथा विभिन्न मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से गणेशजी के जीवन, उनके गुणों और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी का मन मोह लिया। गणपति बप्पा के जयघोष से विद्यालय परिसर भक्तिमय हो उठा। विद्यालय की एकेडमिक डायरेक्टर मोनिका निर्वाण ने विद्यार्थियों को गणेश चतुर्थी के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से भगवान श्री गणेश के जीवन से प्रेरणा लेकर ज्ञान, विवेक, विनम्रता एवं सदाचार को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने भगवान श्री गणेश से विद्यालय की उन्नति, सुख-समृद्धि एवं सभी के मंगल की कामना की। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन पदाधिकारियों के साथ एकेडमिक एडमिनिस्ट्रेटर विकास भालोठिया, कैप्टन मूलसिंह झाझड़िया, संजय जांगिड़, हरिशचंद्र कालोइया, करम सिंह, श्वेता शर्मा, मुकेश तानेनिया, प्रतिभा शर्मा, अमित जांगिड़, मुनेश झाझड़िया, राजेंद्र जाखड़, सोहन सिंह, मदन सिंह चारण, विजेंद्र सिंह, निर्भय सिंह, शिवकुमार पालीवाल, विक्रम सिंह, कविता पूनिया, महेंद्र सिहाग, संजय गरवा, पिंकी जांगिड़, कैफ, महेंद्र बेनीवाल, सैनीगल, दीपिका कुमारी, महिमा शर्मा, अनिता कुमारी, सीमा कंवर, सुमन कुमारी, पवन कुमार, कृष्णा धाकड़, मनीषा बलौदा, नीतू जानू, सविता सैनी, मोनिका जांगिड़, नेहा अग्रवाल, किरण, मोहित योगी, आदिल, सूरज, रेणु यादव, पुष्पा कंवर, रिशु, पिंकी पुरोहित, कोमल एवं प्रहलाद सिंह सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।