बाबा गणेश को मनाने उमड़ा आस्था का जन सैलाब

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न)। रतनगढ़ के श्री सिद्धिविनायक गणेश मन्दिर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में दिनभर धर्म श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मन्दिर में गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर आस्था का जन सैलाव उमड़ पड़ा। मन्दिर में मनाए गए चार दिवसीय गणेश महोत्सव में सोमवार सायं को शोभायात्रा व जागरण के साथ सम्पन्न हुए महोत्सव के अन्तर्गत मन्दिर परिसर मे पंण्डित लीलाधर के आचार्यत्व में प्रात:सहस्त्रार्चन, दोपहर भगवान गणेश जन्मोत्सव, महाआरती, 1008 लड्डू का भोग, छप्पन भोग आदी कार्यक्रम सम्पादित हुए। सायं रिद्धि सिद्धि दाता विनायक की शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें पूर्व पीसीसी सदस्य रमेश चंद्र इंदौरिया, कल्याण सिंह शेखावत, पूर्व पालिकाध्यक्ष संतोष बाबू इंदौरिया, देवकीनंदन महर्षि, डेडराज महर्षि, राधाकृष्ण पीपलवा, पंकज पीपलवा, आकाश बसीर, लक्ष्मण स्वामी, अथर्व काछवाल, गौतम मंगलहारा, लालचंद व राजु सेवदा आदि ने मन्दिर पुजारी अणताराम काछवाल के सानिध्य में पूजा अर्चना कर शोभायात्रा को रवाना किया। मन्दिर परिवार के कृष्णकान्त काछवाल के नेतृत्व मे शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए पुन: गणेश मन्दिर पहुंची। यात्रा के दौरान नगरवासियों द्वारा जगह-जगह भगवान गणेशजी की झांकी की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धी की कामना की। शोभायात्रा में 111 निशान सहित विभिन्न झांकीया भी सजी हुई थी। रात्रि को आयोजित विराट भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायकार संत रोशन नाथ महाराज, सुरेन्द्र जोशी द्वारा मनभावक भजनों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर अनेक धर्मश्रद्धालु उपस्थित रहे।

You might also like