जेबी शाह गर्ल्स पीजी कॉलेज में हिन्दी दिवस पर विचार गोष्ठी आयोजित

सुरेंद्र शर्मा
झुंझुनूं (नवयत्न)। जेबी शाह गर्ल्स पीजी महाविद्यालय में सोमवार को हिन्दी दिवस के अवसर पर ‘महिला आरक्षण – राष्ट्रहित मेंÓ विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम हिन्दी विभागाध्यक्ष ज्योति शर्मा के निर्देशन में हुआ। गोष्ठी में छात्राओं ने महिला आरक्षण की आवश्यकता, उसके महत्व और राष्ट्र के विकास में महिलाओं की भूमिका पर अपने विचार रखे। प्रतियोगिता में पलक शर्मा ने प्रथम, आस्था ने द्वितीय और समरीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. योगिता शर्मा एवं स्टाफ सदस्यों ने विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। निर्णायक मंडल में पुस्तकालयाध्यक्ष नीलम नोटियाल, सहायक आचार्य वनस्पति शास्त्र डॉ. प्रतीक शर्मा और अर्थशास्त्र के प्राध्यापक सुमित कटेवा शामिल रहे। कार्यक्रम की श्रृंखला में नवागंतुक छात्राओं के लिए अभिविन्यास सत्र भी आयोजित किया गया। इसमें मनोविज्ञान विभाग की सहायक आचार्य डॉ. सुलेखा शर्मा ने छात्राओं को महाविद्यालय में संचालित संकाय एवं विषयों की जानकारी दी। साथ ही नई शिक्षा नीति के तहत होने वाली मूल्यांकन पद्धति के बारे में भी बताया।

You might also like