स्वामी रामदेव के सानिध्य में राजस्थान के 122 सह योग शिक्षकों का प्रशिक्षण

संजय सोनी
झुंझुनूं (नवयत्न)। पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार में योग ऋषि स्वामी रामदेव के सानिध्य में राजस्थान, दिल्ली और मध्य प्रदेश के सह योग शिक्षकों का विशेष प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। 13 से 17 सितंबर तक आयोजित शिविर में राजस्थान के 122 सह योग शिक्षक भाग ले रहे हैं। राजस्थान के सह योग शिक्षक पतंजलि योग समिति के राज्य प्रभारी पवन कुमार के नेतृत्व में हरिद्वार पहुंचे हैं। प्रशिक्षण में सह योग शिक्षकों को योग की विभिन्न विधाओं, सूक्ष्म अभ्यास, आसन, प्राणायाम सहित योग के व्यावहारिक, वैज्ञानिक एवं आध्यात्मिक पक्षों की जानकारी दी जा रही है। स्वामी रामदेव के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सह योग शिक्षकों में शिविर को लेकर उत्साह है। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को योग का गहन ज्ञान देकर समाज में योग के प्रचार-प्रसार को और प्रभावी बनाना है।
झुंझुनूं से भी 12 सह योग शिक्षक शामिल
शिविर में झुंझुनूं जिले से महेंद्र चौधरी, राम कुमार झाझड़िया, सुभाष सोनी, संदीप डिग्रवाल, हरिराम मीणा, राजेंद्र कुमावत, ओमप्रकाश मीणा, राहुल झाझड़िया, टली कुमार, आजाद सिंह, पुष्पेंद्र कुमार और राहुल कस्वां भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद सह योग शिक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में योग कक्षाओं और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से योग को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

You might also like