24 को नवलगढ़ में स्वर्णकार समाज का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह
निसं
बुगाला (नवयत्न)। अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज विकास एवं शोध संस्थान राजस्थान के तत्वावधान में जिला झुंझुनूं इकाई का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह 24 सितंबर को सुबह 10:30 बजे नवलगढ़ के मां तारा भवन, जांगिड़ हॉस्पिटल के पास आयोजित होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र कुमार राजपूत करेंगे। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल सोनी मिरिडिया और प्रदेश अध्यक्ष तुलसीराम खलबलिया होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव राजस्थान दिनेश सोनी तूनगर और संभाग प्रभारी उदयपुर नरेन्द्र कुमार सोनी मौजूद रहेंगे। जिला झुंझुनूं की नई कार्यकारिणी में रमाकान्त सोनी अध्यक्ष, सुरेश कुमार सोनी, संजय कुमार सोनी एवं सौरभ कुमार सोनी डावर उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश सोनी महामंत्री, विमल सोनी एवं पवन कुमार सोनी सचिव तथा रणजीत सोनी कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। संस्थान की ओर से जिले के सभी स्वर्णकार समाज के बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में समारोह में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।