अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से इंदौरिया व कांग्रेस से सैनी ने भरा नामांकन
सुभष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन 2 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। भाजपा से एक व कांग्रेस से एक प्रत्याशी ने नामांकन भरा। तारानगर में वार्ड 10 से नवनिर्वाचित पार्षद हरि प्रसाद इंदौरिया ने भाजपा की ओर से अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। उनके प्रस्तावक वार्ड 34 के नवनिर्वाचित पार्षद जमरदीन तेली रहे। उन्होंने रिटर्निंग अधिकारी प्रियंका कड़ेला के समक्ष नामांकन पत्र पेश किया।
इस मौके पर चुनाव प्रभारी काशीराम गोदारा, संदीप काजला, शहर अध्यक्ष अनूप खंडेलवाल, भंवरलाल दादरवाल, जमरदीन तेली, माणकचंद सैनी, सपना सरावगी, नरेश झाझड़िया, सुनील सगतानी, विक्की इंदौरिया, इस्पाक तेली सहित अनेक कार्यकर्ता व लोग मौजूद रहे। इसके अलावा वार्ड 21 से नवनिर्वाचित कांग्रेस पार्षद वंदना गहलोत ने कांग्रेस की ओर से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। उनके प्रस्तावक वार्ड 05 के पार्षद नेमाराम रहे। कांग्रेस प्रत्याशी गहलोत ने भी अपने समर्थकों के साथ नगरपालिका पहुंचकर रिटर्निंग अधिकारी प्रियंका कड़ेला के समक्ष नामांकन पत्र पेश किया। इस मौके पर मानसिंह सैनी, बाबूलाल सैनी, धनेश सैनी अनेक लोग मौजूद रहे।